फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 1588 मरीजों का उपचार, 117 गोल्डन कार्ड बने

Mon, 27 Mar 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल 1588 मरीजों का इलाज किया गया। 246 लोगों की कोविड जांच हुई तो 117 पात्रों का गोल्डन कार्ड बना।
विज्ञापन





बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर रविवार को सुबह से मरीजों का स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मेले के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि मरीजों के इलाज के लिए कुल 91 चिकित्सकों व 152 पैरा मेडिकल स्टॉफ की तैनाती की गई थी। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक मेले में 1588 मरीजों का इलाज किया गया।



इलाज कराने वाले मरीजों में लिवर के 150, गैस्ट्रो के 113, डॉयबिटीज के 201 व स्किन के 43 मरीज शामिल रहे। 246 लोगों की कोविड जांच हुई जबकि 117 पात्रों का गोल्डन कार्ड बना।
विज्ञापन




इस बीच मोहसिनपुर मंसूरपुर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे मीरमलुकपुर निवासी कैलाशनाथ व मुरादाबाद निवासी चंपा देवी ने कहा कि दवाएं तो सुचारू रूप से मिल गईं लेकिन जांच की सुविधा नहीं है। इससे अब प्राइवेट पैथॉलाजी का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें