फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों के पालन से लगेगा मार्ग हादसों पर अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर में गोष्ठी के माध्यम से चार पहिया वाहन चालकों समेत अन्य लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उनसे यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया गया। कहा गया कि यातायात नियमों का पालन कर मार्ग हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। उधर, जिला अस्पताल परिसर में ही लगे नेत्र शिविर में 108 चार पहिया वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहीं टांडा विधायक संजू देवी ने बढ़ते मार्ग हादसों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यातायात नियमों का समुचित पालन न करने से ही मार्ग हादसों में वृद्धि हो रही है। वाहन चालकाें व आमजन से आह्वान किया कि न सिर्फ वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। वाहन चलाते समय इस बार को जरूर ध्यान में रखें कि घर पर परिवार उनका इंतजार कर रहा है। तनिक सी लापरवाही घर की खुशियां छीन लेता है।
अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को वाहन की चाभी देते समय यातायात नियमों के बारे में जरूर जानकारी दें। सीएमओ डा. अशोक कुमार व सीएमएस डा. एसपी गौतम ने चार पहिया वाहन चालकों से आह्वान किया कि वे समय समय पर अपने नेत्र का परीक्षण अवश्य कराते रहें। यदि जरूरी हो, तो चश्मा भी लगाएं। वाहन को नियंत्रित गति से चलाएं।
विज्ञापन

एआरटीओ केएन सिंह ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाने के दौरान सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। नियंत्रित गति से वाहन चलाने पर मार्ग हादसों पर अंकुश पाया जा सकता है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई यातायात नियमों का उल्लंघन करता मिला, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ कार्यालय के लिपिक प्रवेश कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर में लगे नेत्र शिविर में कुल 108 चार पहिया वाहन चालकों के नेत्र का परीक्षण किया गया। उन्हें जरूरी दवाएं देने के साथ नेत्र को स्वस्थ व सुरक्षित रखने की जानकारी दी गई। इस दौरान सीओ भीटी वीके श्रीवास्तव, डॉ. आशुतोष, डॉ. मुकुल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें