फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन टोकन दर बढ़ाने के विरोध में चालकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टैक्सी स्टैंड ठेकेदारों के मनमाने ढंग से वाहन टोकन दर बढ़ाए जाने के विरोध में बुधवार को टांडा टैक्सी ऑनर्स व चालक कल्याण समिति के तत्वावधान में वाहन चालकों ने कलेक्ट्रेट के पास प्रदर्शन किया। कहा कि एक तरफ ईंधन के दाम में वृद्धि हो रही तो दूसरी तरफ ठेकेदारों ने मनमाने ढंग से वाहन टोकन दर में वृद्धि कर दी है, जबकि यात्री किराया जस का तस है।
विज्ञापन

इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बढ़ी हुई दर वापस लेनी ही होगी। चेतावनी दी गई कि यदि 21 जून तक बढ़ी दर वापस नहीं ली गई तो 22 जून को चक्काजाम करेंगे। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर शिकायत संबंधित ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि गत मंगलवार से टैक्सी स्टैंड ठेकेदारों ने मनमाने ढंग से अचानक टोकन दर में व्यापक वृद्धि कर दी है। कहा कि बस का टोकन पहले 100 रुपये था, जिसे बढ़ाकर 150 कर दिया गया। इसी प्रकार टेंपो व ऑटो का 40 से बढ़ाकर 70 रुपये, जबकि मैजिक का 70 से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया। ई रिक्शा का कोई टोकन नहीं लगता था।
विज्ञापन

अब इसका 20 रुपये, जबकि कृषि के लिए इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली का 80 रुपये कर दिया है। बगैर किसी प्रकार की जानकारी दिए अचानक टोकन दर बढ़ाए जाने से वाहन चालकों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि एक तो पेट्रो पदार्थों का दाम बढ़ रहा, उस पर से टोकन दर भी अचानक बढ़ा दिया गया। यात्री किराए जस का तस बना हुआ है। ऐसे में वाहन व चालक का खर्च निकालना मुश्किल हो गया है। जब इसकी शिकायत संबंधित ठेकेदार से की गई, तो वे अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं।
चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि 21 जून तक बढ़ी दर वापस नहीं ली गई, तो 22 जून को चक्का जाम किया जाएगा। बाद में शिकायत से संबंधित ज्ञापन डीएम राकेश कुमार मिश्र को सौंपा गया। इस दौरान रामभोर, मस्तराम, जितेंद्र, गुड्डू, सजवन, राजेश, लल्लू, सुरेंद्र, वीरेंद्र, लालचंद्र, रसूल, अबरार, हेमंत, श्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें