फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मंडप के नीचे एक दूजे के हुए 74 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। रामनगर विकास खंड परिसर में मंगलवार को 74 जोड़े एकदूजे के हो गए। वैवाहिक मंत्रोच्चार और अरबी भाषा में निकाह के दौरान पढ़ी जाने वाली आयतों की आवाज एक साथ बुलंद हुई। मौका था मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम का। आर्थिक रूप से कमजोर 74 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इन्हें आशीर्वाद देने के लिए क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक त्रिवेणीराम ने वर वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास के नारे पर चलते हुए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लोगों को बढ़ चढ़कर लाभ मिल रहा है।
कहा कि योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले, इसके लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। वैवाहिक बंधन में बधने वाले जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे एक नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वैवाहिक बंधन एक पवित्र बंधन है। ऐसे में दोनों को एक दूसरे का साथ हर कदम पर देना होगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख संगीता देवी ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का व्यापक भला हो रहा है। उन्होंने सभी जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खण्ड विकास अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सामूहिक विवाह योजना मील का पत्थर साबित होगी।
संचालन कर रहे वरिष्ठ लेखाकार जितेंद्र पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम में कुल 74 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इसमें 66 हिंदू, जबकि 8 मुस्लिम समाज से जुड़े थे। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम, भाजपा मण्डल अध्यक्ष आनंद जायसवाल, भाजपा नेत्री प्रेमशीला यादव, अबिंका जायसवाल, दशरथ यादव, रमाकांत मिश्र, रवींद्र देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें