फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 करोड़ से चमकेगी जलालपुर में 63 सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गड्ढों भरी सड़कों से परेशान हो चुके जलालपुर तहसील क्षेत्र के लोगों को जल्द ही इस मुसीबत से निजात मिल जाएगी। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के सुचारु आवागमन के लिए 63 सड़कों के निर्माण व नवीनीकरण का कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

इसके लिए शासन से करीब 13 करोड़ रुपये की राशि प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध भी करा दी गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि महीनेभर में सड़कों के निर्माण व नवीनीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इससे करीब तीन लाख की आबादी को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
बता दें कि तहसील क्षेत्र की 63 सड़कों के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। नवीनीकरण योजना के तहत सर्वे के बाद शासन ने संबंधित सड़कों के नवीनीकरण को हरी झंडी दे दी थी। साथ ही लोक निर्माण विभाग को करीब 13 करोड़ की राशि भी अवमुक्त कर दी गई थी।
विज्ञापन

इस बीच चुनाव आचार संहिता लगे होने से काम नहीं हो पा रहा था। आचार संहित समाप्त होने के बाद संबंधित सड़कों के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। सहायक अभियंता एमपी चौधरी ने बताया कि सड़कों के निर्माण के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध है।
संबंधित सड़कों के नवीनीकरण व निर्माण का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। लगभग एक माह में सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। सड़कों के निर्माण होने से लगभग 3 लाख की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
सहायक अभियंता एमपी चौधरी ने बताया कि शेखपुर संपर्क मार्ग, श्यामपुर संपर्क मार्ग, नत्थूपुर लोधना संपर्क मार्ग, जलालपुर सुरहुरपुर मार्ग, मठिया संपर्क मार्ग, धमरुआ संपर्क मार्ग, दौलताबाद किमी 2 से सेमरा देवई संपर्क मार्ग, गहनागर बाबा संपर्क मार्ग, गौरा पलिवारी संपर्क मार्ग, गोविंदपुर खास संपर्क मार्ग, मद्दोपुर संपर्क मार्ग, महमदपुर संपर्क मार्ग, रक्बा संपर्क मार्ग, लालपुर साउथ संपर्क मार्ग,
मोईनुद्दीनपुर संपर्क मार्ग, सुलेमपुर संपर्क मार्ग, कटोहरा गनेशपुर संपर्क मार्ग, रामपुर कला संपर्क मार्ग, शेखपुर रामकुमारी संपर्क मार्ग, दोस्तपुर अकबरपुर जलालपुर न्यौरी मार्ग, मालीपुर धमरुआ नेमपुर घाट संपर्क मार्ग, औधना इस्माइलपुर संपर्क मार्ग, मठिया ताहापुर चौराहा संपर्क मार्ग, अस्ताबाद संपर्क मार्ग, पट्टी बरियावन संपर्क मार्ग, नसोपुर सेतु संपर्क मार्ग, भाऊकुआं संपर्क मार्ग,
मालीपुर नेमपुर संपर्क मार्ग, कटघर मूसा संपर्क मार्ग, मसौड़ा संपर्क मार्ग, हिजुरा संपर्क मार्ग, सूर्यपुर संपर्क मार्ग, जलालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से नगपुर संपर्क मार्ग, फरीदपुर संपर्क मार्ग, गौरा महमदपुर संपर्क मार्ग, धमरुआ से श्यामगंज दरियापुर संपर्क मार्ग, एंदल से सकरा संपर्क मार्ग, जौनपुर संपर्क मार्ग, आजमगढ़ से रैदाघाट संपर्क मार्ग, बलुआ बहादुरपुर संपर्क मार्ग, रामपुर कला डड़वा संपर्क मार्ग, जमौली संपर्क मार्ग, परसकटुई से सिसारा संपर्क मार्ग, जलालपुर बसखारी मार्ग, मुस्कराई संपर्क मार्ग,
भिटौरा संपर्क मार्ग, सहजरवा, लुबनी दुद्धी, चिंतौरा कला, ब्रम्हबाबा लोढिय़ा घाट, शारदा कैनाल, दुधई, सोनगांव, रामपुर दुबे, अंजनपारा शाहगंज, भसमा, हाजीपुर, भियांव खास, सम्मनपुर, रण्डौली, किशनपुर बजदहा, मालीपुर जलालपुर रामगढ़ संपर्क मार्ग शामिल हैं।

जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों की मरम्मत के लिए मैंने शासन को विधायक रहते पत्र लिखा था। मार्ग निर्माण के लिए विधायक रहते जो प्रयास किए हैं, उसे अब सांसद निर्वाचित होने के बाद और मजबूती प्रदान करने की कोशिश करूंगा।
- रितेश पाण्डेय, सांसद
जल्द ही पूरा हो जाएगा काम
नवीनीकरण योजना के तहत लगभग 13 करोड़ की लागत से 63 सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। एक माह के अंदर सभी सड़कों का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे करीब तीन लाख की आबादी को सुचारु आवागमन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

- शंकर्षण लाल, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोकनिर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें