फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक जा रहे युवक से बदमाशों ने छीनी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। मालीपुर थाना अंतर्गत जगतूपुर गिलटई गांव के निकट क्लीनिक जा रहे झोला छाप से बाइक सवार बदमाशों ने असलहे की नोंक पर बाइक छीन ली। उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की नाकाम कोशिश की।
विज्ञापन

जलालपुर थाना अंतर्गत पेठिया गांव निवासी खुशीराम प्रजापति पुत्र दयाराम की मालीपुर थाना अंतर्गत हरिपालपुर में क्लीनिक है। रोजाना देर शाम घर से क्लीनिक जाता है और रात भर वहां रहता है।
बताया जाता है कि सोमवार देर शाम जब वह मालीपुर थाना अंतर्गत जगतपुर गिलटई गांव के निकट पहुंचा, तो एक बाइक पर सवार दो बदमाश ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। इससे पहले कि खुशीराम कुछ समझ पाता एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर असलहा लगा दिया, जबकि दूसरे ने बाइक की चाभी छीन उसे गिरा दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक लेकर भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित की सूचना पर एसओ रामनिवास घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की पर सफल नहीं हुए। पीड़ित ने तहरीर दे दी है जिस पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें