फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जला मिला महिला का शव, भूमि विवाद में हत्या की तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में मंगलवार सुबह एक महिला का जला हुआ शव संदिग्ध हालात में मिला। शव के पास ही केरोसिन से भरा डिब्बा व माचिस रखी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महिला गांव में अकेले रहती थी। उसके पति, बेटा व बहू दिल्ली में रहते हैं। उधर, मृतका के भाई ने भूमि विवाद में हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है। एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने भी गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह भरतपुर गांव के कुछ लोग गांव निवासी सुदर्शन के घर के पीछे से गुजरे तो उसकी 48 वर्षीय पत्नी रमा शुक्ला का जला हुआ शव पड़ा देखा। शव से कुछ ही दूरी पर केरोसिन का डिब्बा व माचिस रखी थी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। मृतक के घर के मुख्य गेट पर ताला था। महिला गांव में अकेली रहती थी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही प्रभारी थानाध्यक्ष रामजीत बिंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ आलापुर आरपी रॉय व एसडीएम भरतलाल सरोज भी पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों से जरूरी पूछताछ की।
इससे पहले एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और ग्रामीणों से जानकारी ली। इसके बाद थाने पहुंचकर पुलिस को घटना के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बाद में मृतका के भाई अशोक ने थाने पहुंचकर भूमि विवाद में बहन की हत्या की बात कहते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। प्रभारी एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। मृतका के पति को फोन पर जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें