अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में सोमवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें पंजीकृत 42 दिव्यांगों के स्वास्थ्य जांच के बाद 37 को पात्र पाते हुए उन्हें दिव्यांग प्रमाण-पत्र दिया गया। दिव्यांगों के उत्थान के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
इन योजनाओं का लाभ उन्हीं दिव्यांगों को दिया जाता है, जिन्हें दिव्यांग प्रमाण-पत्र उपलब्ध होता है। इसी क्रम में सोमवार को जिला अस्पताल में दिव्यांग शिविर का आयोजन हुआ। डा. पंकज की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में कुल 12 दिव्यांगों ने पंजीकरण कराया। जांच के बाद 37 को मौके पर ही प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिया गया। इस दौरान डा. संजय खरवार, रामसुभग, केके त्रिपाठी मौजूद रहे। ब्यूरो