फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, ट्रॉमा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार के पास शुक्रवार सुबह बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के जहांगीरगंज निवासी सुनील (28) पुत्र कैलाश शुक्रवार सुबह बाइक से आलापुर जा रहा था। रामनगर बाजार के निकट जब वह पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रही ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन तबियत में सुधार की बजाए और बिगड़ गई। इस पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव निवासी मनोज (33) पुत्र बृजलाल शुक्रवार सुबह बाइक से हीरापुर जाते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अलीगंज थाना क्षेत्र के मखदूम सराय गांव निवासी रमेश (28) पुत्र मयाराम गुरुवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर निवासी नरेश (40) पुत्र भुवनेश्वर शुक्रवार सुबह बस स्टेशन जाते समय फौव्वारा तिराहा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अलीगंज थाना क्षेत्र के खासपुर गांव निवासी अजय (36) पुत्र मंशाराम गुरुवार देर शाम अलीगंज से घर जाते समय गांव के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
आलापुर थाना क्षेत्र के आलापुर निवासी अभिनव (14) पुत्र रामप्रसाद गुरुवार देर शाम साइकिल से बाजार जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां रमेश की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें