फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टे वॉयर में उतरे करंट से झुलसी महिला, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महरुआ थाना अंतर्गत एक महिला विद्युत खंभे के स्टे वॉयर में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। उधर अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत नासिरपुर बरवां गांव निवासिनी एक युवती पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गई।
विज्ञापन





परिवारीजनों के अनुसार महरुआ निवासिनी उर्मिला देवी (45) पत्नी हरिनाथ रविवार सुबह खेत की तरफ जा रही थी। बताया जाता है कि इसी बीच उसका हाथ विद्युत खंभे के स्टे वॉयर से छू गया। उस समय उसमें करंट उतरा हुआ था, जिससे वह उसकी चपेट में आ गई। गुहार पर इर्दगिर्द खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे तार से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस कर बेहोश हो गई थी। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के इलाज के बावजूद जब तबियत में सुधार नहीं हुआ, तो प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।





उधर अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत नासिरपुर बरवां गांव निवासिनी रोली (24) पुत्री महेश शनिवार रात पंखा हटा रही थी। तभी उसमें करंट उतरा हुआ था, जिससे वह उसकी चपेट में आ गई। गुहार पर पहुंचे घरवालों ने उसे पंखे से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें