फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अप व डाउन समेत सात ट्रेन निरस्त, तीन घंटों विलंब

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रविवार का दिन ट्रेन यात्रियों के लिए व्यापक मुश्किलों भरा रहा। दून अप व डाउन समेत कुल सात ट्रेन रविवार को निरस्त रहीं। इससे संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ीं। संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले 72 यात्रियों को आरक्षित टिकट रद्द कराने को मजबूर होना पड़ा। इसके अलावा तीन अन्य एक्सप्रेस ट्रेन घंटों विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन






ट्रेन की लेटलतीफी से परेशान यात्रियों को रविवार को बहुत मुश्किलें उठानी पड़ीं। एक साथ सात ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर सवा एक बजे व साढ़े 12 बजे अकबरपुर आने वाली दून अप व डाउन एक्सप्रेस ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई।





इसके अलावा सुबह सात बजे अकबरपुर आने वाली पैसेंजर अप व शाम साढ़े चार बजे आने वाली पैसेंजर डाउन, अपराह्न 2:22 पर आने वाली आनंद विहार, सुबह साढ़े पांच बजे आने वाली जम्मूतवी अप व रात सवा दस बजे अकबरपुर स्टेशन पहुंचने वाली जम्मूतवी डाउन एक्सप्रेस ट्रेन के भी निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई। एक साथ सात ट्रेन के निरस्त होने से संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले 72 यात्रियों को आरक्षित टिकट रद्द कराने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन






इसके अलावा रात सवा नौ बजे अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली सरयू यमुना अप एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय से 11 घंटे विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। किसान डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय शाम साढ़े चार बजे से 7 घंटा व मरुधर डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े तीन घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।




ट्रेन के निरस्त होने व विलंब से चलने के चलते भीषण गर्मी में यात्रियों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि ट्रेन के निरस्त होने व विलंब से चलने की जानकारी समय रहते यात्रियों को दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें