फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग मार्ग हादसों में दंपती समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए मार्ग हादसों में दंपती समेत सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत मीरानपुर मोहल्ला निवासी नंदलाल (62) पुत्र झपसी शनिवार देर शाम घर के निकट सड़क पार कर रहा था। इसी बीच उधर से गुजर रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन






घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। आलापुर थाना अंतर्गत नासिरपुर गांव निवासी राधेश्याम (40) पुत्र राजबहादुर शनिवार देर शाम अपनी पत्नी निमता देवी (35) के साथ बाइक से आलापुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए।



इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत खूखूतारा गांव निवासी सतीप्रसाद (60) पुत्र घनेश्वर रविवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अलीगंज थाना अन्तर्गत कोदरा गांव निवासी सोनू (25) पुत्र लोहरी शनिवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन





इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत सलाहुद्दीनपुर गांव निवासी फूलचंद्र (36) व कृष्णकुमार (24) पुत्रगण रामसरन शनिवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें