फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचे 124 फरियादी, मौके पर 22 का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। 124 लोगों ने थानों में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों की टीम ने 22 मामलों का मौके पर निस्तारण करा दिया। अन्य मामलों के निस्तारण के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली में सदर एसडीएम अभिषेक पाठक की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सीओ अमरबहादुर ने यहां मौजूद रहकर पीड़ितों की फरियाद सुनी। कोतवाल सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि कुल 8 शिकायतें आयी थीं। निस्तारण के लिए संबंधित टीमों को सौंप दिया गया है।
कटेहरी प्रतिनिधि के अनुसार अहिरौली थाने में एसओ संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 27 पीड़ितों ने शिकायत दर्ज करायी। मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। बसखारी में एसओ जितेन्द्र सिंह ने पीड़ितों की फरियाद सुनीं।
विज्ञापन

यहां पर 5 लोगों ने शिकायत दर्ज करायी, मौके पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। इब्राहिमपुर थाने में कुल 17 पीड़ितों ने अपनी शिकायत दर्ज करायी। एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि इसमें एक का निस्तारण हुआ। शेष मामलों के लिए टीम रवाना कर दी गई है।
जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार आयोजित समाधान दिवस का नेतृत्व तहसीलदार आलापुर अवधेश चौहान ने किया। यहां पर कुल 4 पीड़ितों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई।
अधिकारियों की टीम मौके पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं कर सकी। एसओ सुरेश कुमार ने बताया कि समस्या निस्तारण के लिए टीम मौके पर रवाना कर दी गई है। महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार समाधान दिवस तहसीलदार भीटी रामनरायण वर्मा व सीओ चकबंदी विनोद सिंह की मौजूदगी में आयोजित हुई। एसओ अश्विनी विश्वकर्मा ने बताया कि 4 शिकायतें आयी थीं। इनमें से 1 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। राजेसुल्तानपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार आलापुर अवधेश चौहान की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 7 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज करायी।
प्रभारी थानाध्यक्ष रामसुंदर ने बताया कि 1 का मौके पर निस्तारण करा दिया गया, जबकि अन्य के लिए टीम भेज दी गई है। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार राजस्व निरीक्षक यमुना प्रसाद वर्मा व निरीक्षक बंसराज पाण्डेय की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 8 शिकायतें आयीं, जिनमें से 3 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार जैतपुर थाने में एसओ संतोष कुमार के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 9 पीड़ित अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें से 3 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। मालीपुर थाने में तहसीलदार जलालपुर ज्ञानेंद्र यादव व थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव की मौजूदगी में समाधान दिवस आयोजित हुआ। दो पीड़ितों ने शिकायत दर्ज करायी।
इनमें से 1 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जलालपुर थाने में एसडीएम देवीदयाल वर्मा व सीओ अमरबहादुर ने पीड़ितों की फरियाद सुनीं। कुल 10 पीड़ितों ने अपनी शिकायत दर्ज करायी। अधिकारियों ने 7 शिकायतों का निस्तारण करा दिया। कोतवाल नीरज सिंह ने बताया कि तीन शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम मौके पर भेज दी गई है। हंसवर में 6 शिकायतें आयीं। इनमें से 5 का निस्तारण कर दिया गया, जबकि अलीगंज में वीरेन्द्र राय ने बताया कि सिर्फ 2 शिकायत मिली थी।
समस्या निस्तारण के लिए टीम को भेज दिया गया।टांडा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम महेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 15 शिकायतें आई, इनमें से एक का भी निस्तारण मौके पर नहीं हो पाया। इस दौरान तहसीलदार संतोष कुमार ओझा व कोतवाल रामलखन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें