फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर हेलमेट के अब नहीं मिलेगा बाइक में पेट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगातार बढ़ रहे मार्ग हादसों के मद्देनजर शनिवार को आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया। डीएम ने जिले के सभी पेट्रोलपंप संचालकों को निर्देश दिया कि हेलमेट लगाए बिना आने वाले बाइक चालकों को पेट्रोल न दें।
विज्ञापन

कोई दबाव बनाए तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि इसका कड़ाई से पालन करना होगा। ऐसा न करने पर पेट्रोल पंप संचालक के विरुद्घ वैधानिक कार्रवाई होगी।
शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। डीएम ने जिले में बढ़ रहे मार्ग हादसों को लेकर चिंता जाहिर की। कहा कि बढ़ रहे मार्ग हादसों को लेकर सभी को गंभीर होने की जरूरत है।
विज्ञापन

सड़क पर चलते समय सभी को पूरी तरह चौकन्ना रहना चाहिए। यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। अक्सर मार्ग हादसे यातायात नियमों की अनदेखी में होते हैं। उन्होंने आदेश जारी किया कि जिले के सभी पेट्रोलपंप संचालक बगैर हेलमेट के बाइक चलाने वाले उपभोक्ताओं को पेट्रोल की आपूर्ति न देें।
यदि कोई बाइक पर दो लोग सवार हैं, तो दोनों को हेलमेट पहनना जरूरी है। आदेशों के पालन के लिए परिवहन व पुलिस टीम को इसके लिए सख्ती बरतने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें