अंबेडकरनगर। एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने जिले के 32 दरोगा को इधर से उधर कर दिया है। इनमें कई चौकी प्रभारियों को हटाया गया है। सूची के अनुसार महरुआ में तैनात रहे उपनिरीक्षक महंत राज को शहजादपुर चौकी प्रभारी बना दिया गया है, जबकि मनोज कुमार सिंह को इब्राहिमपुर थाने से मेडिकल कॉलेज चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस लाइन में तैनात प्रदीप सिंह लोहटरवा चौकी प्रभारी होंगे, जबकि टांडा कोतवाली में तैनात रहे अजीत पाण्डेय को किछौछा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह कई अन्य थानों में तैनात नायब दरोगा को दूसरे थानों में भेजा गया है।