फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह के लिए ठप हुआ कम्हरियाघाट पीपा पुल से आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। आलापुर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के कम्हरियाघाट पर आवागमन के लिए बने पीपा पुल से शनिवार शाम चार बजे आवागमन रोक दिया गया। अब नदी के दूसरे पार जाने व आने के लिए लोगों को या तो नाव का सहारा लेना पड़ेगा या 40 से 45 किलोमीटर का चक्कर लगाकर बिड़हरघाट होकर आना-जाना पड़ेगा। हालांकि, यह अप्रत्याशित नहीं है। 15 जून से 14 नवंबर तक पांच माह तक नदी में अधिक पानी होने के चलते सुरक्षा की दृष्टि से पीपा पुल से आने-जाने पर हर साल रोक लगा दी जाती है।
विज्ञापन

बताते चलें कि अंबेडकरनगर व गोरखपुर के बीच दूरी कम करने के लिए यह पीपा पुल अस्थायी तौर पर काम आता है। वर्ष में सिर्फ सात माह ही 15 नवंबर से 15 जून तक यह पीपा पुल लोगों के लिए चालू रहता है। हर दिन इससे चार से पांच हजार लोग आवागमन करते हैं।
शनिवार को पूर्व निर्धारित समय सीमा के अनुसार पीपा पुल से आवागमन रोक दिया गया। शाम चार बजे से गोरखपुर जिले के लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने पीपे खोलना शुरू कर दिए। जेई गौरव श्रीवास्तव ने बताया 15 नंवबर से 15 जून तक के लिए टेंडर होता है। सुरक्षा की दृष्टि से पानी के अधिक बहाव के दौरान पीपे के पुल से आवागमन करना सुरक्षित नहीं होता। इसके चलते ही 15 जून से 14 नंवबर की 5 माह की अवधि में पीपा पुल से आवागमन नहीं होता।
विज्ञापन

पीपा पुल से शनिवार को आवागमन ठप होने से यात्रियों को काफी मुश्किल हुई। बेलघाट के राजेंद्र, रापतपुर के रामपति, फूलमती, सिकरीगंज के रमेश, राजू, वीरेंद्र, उरुवा के शंकर आदि का कहना था कि अभी बारिश का दौर शुरू नहीं हुआ है।
ऐसे में नदी के पानी में फिलहाल इजाफा होने वाला नहीं है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अभी कुछ और दिन पुल का संचालन करना चाहिए था। पीपा पुल से आवागमन न होने की दशा में उन्हें या तो नाव से यात्रा करनी होगी या 40-45 किलोमीटर का चक्कर लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें