टांडा। तहसील में आपातकालीन द्वार बंद करने के विवाद में शुक्रवार को भी टांडा तहसील के अधिवक्ताओं का धरना जारी रहा। अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। कहा कि जब तक आपातकालीन द्वार नहीं खोला जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने अधिक्तवाओं से एकजुट रहने का आह्वान किया।
कहा कि तहसील प्रशासन ने मनमाने ढंग से तहसील भवन के आपातकालीन द्वार को बंद किया है। इसकी आवाज शासन तक पहुंचायी जाएगी। संघ अध्यक्ष जावेद सिद्दीकी व अजय प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि जब तक द्वार नहीं खुलता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ता बैठक कर जल्द ही अग्रिम रणनीति तय करेंगे। इस मौके पर अधिवक्ता शेर बहादुर सिंह, अमित कुमार, अभिमन्यु यादव, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।