फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे में उतरे करंट से झुलसी महिला, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटरिया याकूबपुर के कांशीराम आवास में एक महिला पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बाद में उसकी मौत हो गई। उधर, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के दुल्लापुर निवासी अधेड़ भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कटरिया याकूबपुर स्थित कांशीराम आवास में गुंजा देवी (25) पत्नी शुभम बुधवार देर शाम पंखा हटा रही थी। इसी दौरान उसमें करंट उतरा आया, जिसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गई। घरवालों ने आनन-फानन में उसे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के दुल्लापुर निवासी राजमणि (50) पुत्र बाबूराम बुधवार देर शाम घर की बिजली ठीक कर रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच उसका हाथ कटे तार पर पड़ गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। जब तक घरवाले उसे बचाने पहुंचे तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।
विज्ञापन

परिवारवालों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें