फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे के विरोध में गुरुवार को कुर्की महमदपुर के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट के पास प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोग कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध ढंग से निर्माण करा रहे हैं। इसकी कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही निर्माण कार्य नहीं रुकवाया गया तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया।
कुर्की महमदपुर के ग्रामीण गुरुवार सुबह कलेक्ट्रेट के निकट इकट्ठा हुए। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ज्ञानधर वर्मा व मोहम्मद कामरान ने कहा कि गांव के ही कुछ लोग कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध ढंग से न सिर्फ कब्जा कर लिए हैं, बल्कि निर्माण भी करा रहे हैं। जब इसका विरोध किया जाता है, तो विपक्षियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदार लोगों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नतीजा यह है कि निर्माण कार्य लगातार जारी है। वक्ताओं ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए न सिर्फ निर्माण कार्य रुकवाया जाए, बल्कि संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जाए। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान मोहम्मद अशरफ, शिवबदन, चेतराम, मोहम्मद हारून, मकसूद, शाह मोहम्मद, मोहम्मद दिलशान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें