फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने चार करोड़ से होगा किछौछा नगर पंचायत में विकास का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। किछौछा दरगाह दुनियाभर में मशहूर है। यहां साल में दो बार उर्स होता है। इसमें दुनियाभर से जायरीन आते हैं। इसके अलावा किछौछा नगर में 30 हजार की आबादी भी निवास करती हैं। विडंबना है कि इसके बावजूद यहां अब तक मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह आकार नहीं ले पाई हैं, लेकिन अब उम्मीद जगी है। दरअसल, अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श पंचायत योजना के तहत अशरफपुर किछौछा में करीब 4 करोड़ की लागत से पेयजल, जलनिकासी, आवागमन, मार्ग प्रकाश समेत विभिन्न प्रकार के कार्य जल्द कराए जाएंगे। यदि सारे कार्य योजना के अुनसार होते हैं तो नगर के लोगों के साथ ही जायरीन को भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

वर्ष 2017-18 में आदर्श पंचायत का दर्जा मिलने वाले अशरफपुर किछौछा ग्राम पंचायत में विकास कार्य के लिए प्रथम किस्त के रूप में 2 करोड़ रुपये की राशि ग्राम पंचायत को पूर्व में ही उपलब्ध हो गई थी, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका। अब आचार संहिता हटने के साथ ही इन योजना के तहत विकास कार्य कराने के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। इन कार्यों के होने से लगभग 30 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
वर्ष 2017-18 में अशरफपुर किछौछा ग्राम पंचायत को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श पंचायत योजना के तहत चिंहित किया गया था। योजना के तहत क्षेत्र के विकास के लिए 4 करोड़ रुपये को मंजूरी प्रदान की गई। इसमें पेयजल, आवागमन, जलभराव, मार्ग प्रकाश समेत अन्य कई प्रकार के विकास कार्य शामिल हैं। लोकसभा चुनाव से पहले शासन से प्रथम किस्त के रूप में ग्राम पचायत को 2 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध हो गई। इससे पहले कि उपलब्ध राशि से विकास कार्य प्रारंभ होते, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। इससे विकास कार्य प्रारंभ नहीं हो सका।
विज्ञापन

अब जबकि 23 मई को मतगणना का कार्य पूरा होने के साथ ही 27 मई को आदर्श आचार संहिता समाप्त हो जाएगी, तो योजना के तहत पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। ग्राम पंचायत के लिपिक आरबी लाल ने बताया कि 2 करोड़ रुपये की जो राशि शासन से प्राप्त हुई है, उससे विभिन्न प्रकार के विकास कार्य आचार संहिता समाप्त होते ही शुरू कराए जाएंगे।
बताया कि जलनिगम द्वारा 40 लाख रुपये की लागत से किछौछा में निर्मित 45 हजार लीटर क्षमता वाली पानी टंकी बनकर तैयार है। पाइप लाइन भी बिछ चुकी है। वॉटर सप्लाई में कुछ तकनीकी गड़बड़ी है, उसे दुरुस्त कराकर जलापूर्ति प्रारंभ करा दी जाएगी, जिससे लोगों को सुचारु रूप से पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। 2 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से 10 वार्डों की गलियों में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा।
परिसीमन के बाद ग्राम पंचायत में शामिल तीन नए वार्ड बसखारी, मलिकपुर व मखदूमनगर में 1 करोड़ की लागत से प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराया जाएगा। विश्व प्रसिद्ध दरगाह व व्यवसायिक क्षेत्र बसखारी व किछौछा में हाई माक्स लगाई जाएगी। बताया कि विकास कार्यों से लगभग 30 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श पंचायत योजना के तहत चयनित अशरफपुर किछौछा में आचार संहिता समाप्त हो गई है। अब सभी संबंधित विकास कार्य प्रारंभ हो जाएगा। कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि प्रथम किस्त के रूप में शासन से प्राप्त भी हो गई है।
विज्ञापन

राजमणि वर्मा, अधिशाषी अधिकारी, नगर पंचायत, अशरफपुर किछौछा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें