फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया की चपेट में आकर पांच जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी के बीच जिले में डायरिया का कहर भी जारी है। जिला अस्पताल में हर दिन डायरिया से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर जिला अस्पताल में पांच नये मरीज भर्ती हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को डायरिया से बचने के लिए एहतियात बरतने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

धूप से बचने व अधिक मसालायुक्त भोजन न करने की सलाह दी गई है। साथ ही अधिक से अधिक पानी पीने के लिए कहा है।
तापमान में हो रहे इजाफे के साथ ही जिले में डायरिया रोग आम लोगों पर कहर बरपा रहा है। टांडा कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी भोजपुर निवासिनी अनीता (27) पत्नी बृजेश, इसी थाना क्षेत्र के सद्दरपुर निवासिनी रेखा (35) पत्नी लालजी, यहीं की भसड़ा निवासी संदीप (15) पुत्र मंगलदेव, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र की शहजादपुर निवासिनी मोमिना खातून (38) पत्नी असलम, कोतवाली क्षेत्र के सोनहरा निवासी उत्कर्ष (3) पुत्र चंद्रदीप जिला अस्पताल में डायरिया की चपेट में आकर भर्ती हैं। उपचार के बाद तीन की हालत में सुधार है।
डायरिया के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी है। कहा कि धूप में निकलने से बचने के साथ ही शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें