फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, 25 हजार आबादी की आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के पीडब्ल्यूडी कार्यालय के समक्ष व बीएनकेबी पीजी कॉलेज गली में जलापूर्ति के लिए अंडर ग्राउंड पाइपलाइन शनिवार देर शाम क्षतिग्रस्त हो गई। इससे न सिर्फ अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र, बल्कि अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर अकबरपुर नगर पालिका परिषद द्वारा की जाने वाली जलापूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन





कुछ क्षेत्रों में पानी ही नहीं आया, तो कुछ क्षेत्रों में थोड़ा थोड़ा पानी आ रहा था। इससे भीषण गर्मी में संबंधित क्षेत्र की लगभग 25 हजार की आबादी को पेयजल के लिए इधर उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा। रविवार दोपहर दोनों स्थानों पर लगभग 20 घंटे बाद गड़बड़ी दूर जलापूर्ति सुचारु की गई।




अकबरपुर नगर क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा जलापूर्ति के लिए बिछाई गई अंडर ग्राउंड पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने का प्रतिकूल प्रभाव संबंधित क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ता है। लगभग एक माह पूर्व अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को एक एक बाल्टी पानी के लिए इधर उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा था।
विज्ञापन




इस बीच शनिवार शाम अकबरपुर नगर के पीडब्ल्यूडी कार्यालय के समक्ष व बीएनकेबी पीजी कॉलेज गली में अंडर ग्राउंड मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे संबंधित क्षेत्र की लगभग 45 हजार की आबादी को पेयजल के लिए इधर उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा। सबसे अधिक समस्या रविवार सुबह हुई।




बाधित जलापूर्ति से नाराज उपभोक्ता मंगलराम, गोविंदा, दीपू व सुनील ने कहा कि जब तक पुरानी पाइपलाइन के स्थान पर नई पाइपलाइन नहीं बिछाई जाती, तब तक सुचारु जलापूर्ति नहीं हो सकती। उधर अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर नगर पालिका सुरेश कुमार मौर्या ने बताया कि दो स्थानों पर पाइप लाइन में लिकेज हुआ था। रविवार शाम तक उन्हें दुरुस्त कर जलापूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें