फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने घर में फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत करमपुर गांव में शनिवार शाम एक किशोरी ने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिवार के सदस्य खेत में काम करने गए हुए थे। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारण की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन





जानकारी के अनुसार गांव निवासी रीना (15) पुत्री छोटेलाल ने शनिवार शाम छत की बड़ेर पर दुपट्टा बांधकर फांसी लगा लिया। घटना के समय परिवार के सदस्य खेत में काम करने गए हुए थे। देर शाम जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। रीना का शव दुपट्टे के सहारे लटक रहा था।




देखते ही देखते इर्दगिर्द के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। इस बीच जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परिवारीजनों की सहायता से शव को नीचे उतारा। बाद में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि किशारी ने फांसी क्यों और किन परिस्थितियों में लगाकर जान दी, इसके कारण की जानकारी परिवारीजन नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें