फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला दो दिन पहले घर से लापता मासूम का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर में दो दिन पहले घर से अचानक लापता हुई पांच वर्षीय मासूम बालिका का शव शनिवार रात गांव के बाहर स्थित नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया। घटना कैसे व किन परिस्थितियों में हुई इसकी जानकारी परिवार को नहीं हो सकी है।
विज्ञापन





जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना अंतर्गत ज्योतिपुर समैसा निवासी साधू की पांच वर्षीय पुत्री काजल लगभग एक सप्ताह पहले बसखारी थाना अंतर्गत भिटौरा उत्तर गांव स्थित अपने ननिहाल याद अली के घर आई हुई थी। बताया जाता है कि गत 24 मई की दोपहर तीन बजे अचानक वह घर से लापता हो गई। परिवारीजनों के अनुसार उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।




कुछ लोगों को बच्ची के नहर में डूबने की आशंका हुई। इस पर शनिवार अपराह्न गांव के गणमान्य लोग नहर विभाग के अफसरों से मिलकर मामले की जानकारी दी और अगले 24 घंटे नहर में पानी न छोड़ने का आग्रह किया।
विज्ञापन





नहर विभाग ने उनकी बात मानकर पानी रोक दिया। देर रात जब पानी नहर में कम हुआ, तो मासूम काजल का शव बरामद हुआ। यह देख परिवारीजनों में रोनापीटना मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया।



एसओ बसखारी जेपी सिंह ने बताया कि परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इस पर पंचनामा के बाद उसे घरवालों को सौंप दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि खेलते हुए वह नहर के किनारे पहुंच गई, जहां पैर फिसलने से वह नहर के पानी में डूब गई। हालांकि किसी को घटना के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई है। परिवार के लोगों ने प्रकरण में कोई शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें