फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में युवक की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। मामूली बात को लेकर दो पक्षों में उपजे विवाद में दिनदहाड़े एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना इब्राहिमपुर थाना खेत्र के नंदापुर गांव की है। घटना की सूचना पर पहुंची इब्राहिमपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में किसी प्रकार के विवाद को रोकने के लिए पुलिस टीम तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, नंदापुर गांव निवासी जितेंद्र उर्फ बब्लू (26) पुत्र जयकरन का गांव निवासी एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला गाली-गलौच से शुरू हुआ और मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि हमलावरों ने जितेंद्र को अकेला पाकर उसके ऊपर चाकुओं से कई बार वार किया।
इससे वह मरणासन्न हो गया। घटना से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसके परिवारवालों को दी। परिवारवाले ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच घटना की जानकारी होते ही इब्राहिमपुर पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, तो वहीं गांव में विवाद आगे न बढ़े इसके चलते पुलिस टीम भी तैनात कर दी गई।
उधर, एसओ विवेक वर्मा का कहना है कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से तहरीर मिलने का इंतजार है। घटना क्यों और कैसे हुई इसकी जांच पुलिस टीम कर रही है। हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें