अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी के बीच बुधवार को सात ट्रेन दो से छह घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। घंटों विलंब से ट्रेन के चलने का खामियाजा संबंधित ट्रेन से गंतव्य तक जाने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ा।
ट्रेन यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो, जब ट्रेनें घंटों विलंब से न चलती हों। बुधवार को भी सात ट्रेन 2 से 6 घंटे विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार पैसेंजर डाउन ट्रेन निर्धारित समय शाम 4:17 से ढाई घंटा, तो फरक्का अप एक्सप्रेस ट्रेन अपराह्न 2:18 से तीन घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
साबरमती डाउन एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 5:23 से छह घंटा, किसान डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय शाम 4:36 से तीन घंटा, तो इंटरसिटी डाउन एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 10:27 से दो घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। दून अप एक्सप्रेस ट्रेन ने निर्धारित समय दोपहर 1:16 से ढाई घंटे, तो दून डाउन एक्सप्रेस ट्रेन ने निर्धारित समय दोपहर 12:26 से दो घंटा तक यात्रियों को इंतजार कराया। ट्रेनों के विलंब से चलने का खामियाजा तपती धूप में गंतव्य तक जाने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ा।