फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से स्टूडियो में लगी आग, तीन लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पहितीपुर बाजार में स्थित एक स्टूडियो में सोमवार रात अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी होते ही परिवारीजनों व बाजारवासियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन




बड़ी संख्या में लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। तब तक आग से करीब तीन लाख रुपए का नुकसान हो चुका था। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से मदद की गुहार की है।



जानकारी के अनुसार पहितीपुर निवासी महफूज खान की बाजार में स्टूडियो है। रोजाना की तरह सोमवार को महफूज दुकान बंद कर पिछले हिस्से में बने आवास में रहने के लिए चला गया। रात करीब 10 बजे घर में विद्युत सप्लाई बंद हो गई। इस पर उसने अपनी भतीजी को दुकान में जाकर इंवर्टर चालू करने को कहा।
विज्ञापन




वह जैसे ही दरवाजा खोलकर दुकान में घुसी तो पूरी दुकान धुएं से भरा था। वह शोर मचाते हुए अंदर भागी, और परिजनों को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। आस पास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। सभी नेे मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।



हालांकि आग तब तक दुकानदार को करीब तीन लाख रुपए की चपत लगा चुकी थी। इसमें तीन डिजिटल कैमरा व दो लैपटॉप समेत कई अन्य उपकरण जलकर नष्ट हो गए। करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। इस बीच फायर टीम भी मौके पर पहुंची, और आग बुझाने में मदद किया।



आग लगने का कारण लोग शॉर्ट-सर्किट मान रहे हैं। उधर कमलापुर गांव में कोठ बांस में लगी आग से घंटों गांव में अफरा तफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें