चार करोड़ से होगा 26 सड़कों का निर्माण
अंबेडकरनगर। आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के साथ ही जिले की 26 अनजुड़ी बसावटों में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली इन सड़कों का निर्माण कार्य प्रांतीय खंड लोकनिर्माण विभाग कराएगा।
वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 500 से अधिक आबादी वाली अनजुड़ी 26 बसावटों में सड़क निर्माण का शिलान्यास लोकसभा चुनाव से पूर्व हुआ था। आदर्श आचार संहिता लागू होने के चलते निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका था।
अब जबकि 23 मई को मतगणना के बाद आचार संहिता समाप्त हो जाएगी, तो ऐसे में इन सड़कों का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। संबंधित सड़कों के निर्माण से लगभग 60 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन का लाभ मिलेगा।
अनजुड़ी बसावट योजना के तहत वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 500 से अधिक आबादी वाली 26 ऐसी बसावटों का छह माह पूर्व चयन किया गया था, जहां सड़क निर्माण नहीं हुआ था।
संबंधित सड़कों के निर्माण के लिए लोकसभा चुनाव से पूर्व शिलान्यास भी करा दिया गया था। इस बीच चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका था।
अब जबकि आगामी 23 मई को मतगणना के बाद आदर्श आचार संहिता समाप्त हो जाएगी, तो ऐसे में संबंधित सड़कों के निर्माण कार्य प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली संबंधित सड़कों का निर्माण कार्य प्रांतीय खंड लोकनिर्माण विभाग कराएगा।
प्रांतीय खंड लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता हरे कृष्ण ने बताया कि सड़कों के निर्माण के लिए सर्वे पूर्ण हो चुका है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के चलते निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका था।
23 मई के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। संबंधित सड़कों के निर्माण से लगभग 60 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में टंडौली खास, असगवां खास, दरकपुर खास, रग्घूपट्टी, शमशुद्दीनपुर, नर्सिंगपुर खास, बेलासपुर, कैथवारा में सड़क निर्माण होगा।
अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में घाघूपुर, टांडा विधानसभा क्षेत्र में उमरापुर, ढेकवा और जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में मद्धोपुर, महमूदपुर, रक्बा, लारपुर साउथ, मोईनुद्दीनपुर, नेमपुर, पटोहा, रामपुर कला, शेखपुर, शेखपुर राजकुमारी, श्यामपुर में सड़क निर्माण होगा।
आलापुर विधानसभा क्षेत्र में रुनावे, टिकोरिया बुजुर्ग, टिकोरिया खुर्द व मनवरपुर बसावट में सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
लोकनिर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता शंकर्षणलाल ने बताया कि अनजुड़ी बसावट योजना के तहत 26 बसावटों में सड़क का निर्माण होना है। चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद संबंधित सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।