फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केन्द्र पर धनाभाव का संकट, भुगतान को भटक रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। गेहूं बिक्री के बाद किसान अब भुगतान के लिए कभी बैंक तो कभी क्रय केंद्र का चक्कर काट रहे हैं। धनाभाव के चलते किसानों को भुगतान नहीं मिल रहा है। यह समस्या बसखारी साधन सहकारी समिति पर गेहूं की बिक्री करने वाले किसानों के सामने आ रही है। क्रय केंद्र प्रभारी यह कहते हुए पल्ला झाड़ लेते हैं कि पैसा खाते में आएगा तभी किसानों को मिलेगा। करीब 46 लाख रुपए मिला था, जिसका भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन

बसखारी साधन सहकारी समिति पर गेहूं की बिक्री करने वाले करीब 45 किसान भुगतान के लिए भटक रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने करीब एक पखवारे पहले क्रय केंद्र पर गेहूं की बिक्री की थी। बताया गया था कि उनके खाते में 24 से 72 घंटे के अंदर धनराशि पहुंच जाएगी। पखवारे भर का समय बीत गया, लेकिन अब तक खाते में धनराशि नहीं पहुंची है।
इससे उनके समक्ष कई मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। किसान चंद्रमा, रामतीरथ, मेवालाल, कोदई, बलवंत, जियालाल व राधेश्याम आदि का कहना है कि वह भुगतान के लिए भटक रहे हैं। क्रय केन्द्र प्रभारी यह कहकर अपना पीछा छुड़ा लेते हैं कि उनके खाते में धनराशि नहीं है।
विज्ञापन

जैसे ही शासन से धनराशि मिली तुरंत भुगतान किया जाएगा। उधर क्रय केन्द्र प्रभारी का कहना है कि उन्हें 5 हजार कुंतल गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। अब तक 105 किसानों का 4450 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। 82 लाख रुपए की आवश्यकता थी, लेकिन शासन से 46 लाख रुपए पहली किस्त के रूप में मिली थी। आगे धनराशि मिलते ही क्रमवार भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें