फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल में अब सादी पर्ची के माध्यम से होगी तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल में अब सादी पर्ची से होगी गन्ने की तौल
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा में पेराई सत्र समाप्त होने के निकट है। चीनी मिल प्रशासन ने 16 अप्रैल को रात आठ बजे से चीनी मिल गेट स्थित क्रय केंद्र को फ्री कर दिया है।


साथ ही गन्ना किसानों से आह्वान किया है कि जिनके पास भी गन्ना हो, वे अविलंब चीनी मिल गेट पहुंचकर सादी पर्ची से ही गन्ने की बिक्री कर लें। उधर इस बार चीनी मिल के समक्ष पेराई के लिए मिला लक्ष्य पूरा करना बड़ी चुनौती बनी हुुई है।
विज्ञापन



अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चीनी मिल को 114 लाख क्विंटल पेराई का लक्ष्य मिला है मगर अब तक 106.24 लाख क्विंटल गन्ने की ही पेराई की गई है। ऐसे में लक्ष्य पूरा हो सकेगा, इस पर संशय है।


अकबरपुर चीनी मिल प्रशासन ने गन्ना पेराई सत्र अब संपन्न करने का निर्णय लिया है। इसके पीछे विभिन्न केंद्रों पर गन्ना न आना बताया जा रहा है। मंगलवार को चीनी मिल प्रशासन ने विज्ञप्ति जारी करते हुए चीनी मिल गेट स्थित क्रय केंद्र को फ्री करने की जानकारी दी।


किसानों से आह्वान किया कि जिनके पास भी गन्ना हो, वे अविलंब चीनी मिल गेट पहुंचकर सादी पर्ची के माध्यम से गन्ने की बिक्री कर लें। कभी भी चीनी मिल में पेराई सत्र संपन्न हो सकता है। हालांकि किसानों को आश्वस्त किया गया है कि जब तक सभी किसानों का गन्ना नहीं क्रय कर लिया जाता, तब तक पेराई सत्र जारी रहेगा।


इस बीच चीनी मिल को शासन से मिले पेराई के लक्ष्य को पूरा कर पाने पर प्रश्नचिह्न लग गया है। चीनी मिल के अनुसार अब तक 106.24 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई पूरी की जा चुकी है, जबकि शासन से 114 लाख क्विंटल पेराई का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन



अब जबकि मिल में पेराई सत्र अंतिम दौर में है, तो ऐसे में लक्ष्य की पूर्ति हो पाएगी या नहीं, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।


मुख्य गन्ना प्रबंधक अरविंद सिंह ने बताया कि चीनी मिल गेट को फ्री कर दिया गया है। जब तक सभी किसानों का गन्ना नहीं खरीद लिया जाता, तब तक पेराई सत्र समाप्त नहीं किया जाएगा। बताया कि शासन से 114 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य मिला है, जिसे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें