फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने ग्रामीणों पर किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मालीपुर के पिपरी गांव में शनिवार मध्यरात्रि भैंस चोरी कर पिकअप से भाग रहे चोरों को लाठी-डंडे से लैस ग्रामीणों ने घेर लिया। खुद को बचाने के लिए चोरों ने ग्रामीणों पर पथराव कर दिया। इससे ग्रामीणों को पीछे हटना पड़ा। इसका लाभ उठाकर चोर भैंस लदी पिकअप लेकर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


भागने के दौरान चोरों का एक मोबाइल पिकअप से नीचे गिर पड़ा। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से जरूरी जानकारी प्राप्त की। साथ ही मोबाइल अभिरक्षा में ले लिया। बाद में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

गांव निवासी आशाराम पुत्र भिगुरी के घर के सामने शनिवार मध्यरात्रि एक पिकअप रुकी। उसमें से कुछ चोर उतरे और आशाराम के घर के बाहर बंधी भैंस खोलकर पिकअप पर चढ़ाने लगे। इसी बीच आवाज सुनकर आशाराम की आंख खुल गई। वह घर के बाहर निकला, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गया। दो चोर भैंस पिकअप पर चढ़ा रहे थे। यह देख आशाराम ने गुहार मचा दिया।
विज्ञापन


इस पर इर्दगिर्द के ग्रामीण लाठी डंडा लेकर मौके पर एकत्र हो गए और पिकअप को घेर लिया। हालांकि बदमाश भैंस को पिकअप पर चढ़ा चुके थे। इस बीच स्वयं को चारों तरफ से घिरता देख बदमाशों ने ग्रामीणों पर पथराव करना प्रारंभ कर दिया। पथराव के चलते ग्रामीणों को पीछे हटना पड़ा। इसका लाभ उठाकर बदमाश भैंस लदी पिकअप लेकर भाग खड़े हुए। भागते समय एक चोर का मोबाइल नीचे गिर पड़ा। ग्रामीणों ने पिकअप का कुछ दूर तक पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पथराव में तीन ग्रामीणों को मामूली चोटें आईं।

मामले की सूचना मिलते ही एसओ मालीपुर रामनिवास पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही ग्रामीणों जरूरी जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने वह मोबाइल पुलिस को सौंप दिया, जो भागने के दौरान चोर की जेब से नीचे गिर पड़ा था। एसओ ने बताया कि पीड़ित आशाराम की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें