फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़, आरोपी ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़, आरोपी ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन

भीटी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने इस आशय का केस भी दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मामला भीटी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बीते दिनों पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके ससुर ने उसके साथ घर में ही छेड़छाड़ की। उस समय वह घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए ससुर ने उससे छेड़छाड़ किया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए घर से निकालने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर ससुर के विरुद्ध छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बाद में आरोपी ससुर को गिरफ्तार भी कर लिया। थाने के प्रभारी निरीक्षक वंशराज पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें