फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएस वाहनों से ही पहुंचायी जाएंगी वीवीपैट व ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जीपीएस से लैस वाहन से ही ईवीएम व वीवीपैट मशीनें पहुंचायी जाएंगी। यह निर्देश लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम सुरेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में मातहतों के साथ बैठक में दिया। चुनाव तैैयारियों को मुकम्मल करने को लेकर भी कई दिशा निर्देश दिए गए। कहा कि सभी प्रभारी अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी गंभीरता के साथ चुनाव ड्यूटी करना होगा। विषम परिस्थितियों में अवकाश स्वीकृत होगा। इसके लिए संबंधित कर्मचारी को अपना मोबाइल नंबर व पता कार्यालय में दर्ज कराएगा। किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन


डीएम ने बैठक में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वह निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाएं रखें। समय समय पर उसका अवलोकन करते रहें। उन्होंने नोडल/प्रभारी अधिकारियों को कहा कि ईवीएम के चेकिंग, रेंडमाइजेशन कराना, विधानसभावार वितरण, प्रशिक्षण के लिए ईवीएम उपलब्ध कराते हुए अन्य जो भी कार्य हैं उसे ससमय पूर्ण कराएं। एआरटीओ को निर्देश देते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था के लिए जनपद में वाहनों की उपलब्धता पर्याप्त होनी चाहिए। सभी अधिकारी अपने कार्यों में शत प्रतिशत खरा उतरें।

ईवीएम के साथ ही वीवीपैट के बारे में पूरी जानकारी रखें। बिना जीपीएस वाले वाहन के वीवीपैट व ईवीएम नहीं भेजी जाएंगी। वीवीपैट को लेकर अधिक से अधिक प्रचार प्रसार का भी निर्देश दिया। स्वीप योजना को लेकर भी गंभीरता बरते जाने के लिए निर्देशित किया। सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बैठक में सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव, एडीएम अमरनाथ राय व डीडीओ वीरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें