फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़े मुकाबले में बस्ती ने जीता राज्यस्तरीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर आयोजित राज्यस्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में बस्ती की टीम ने शनिवार को नैनी को पराजित कर जीत लिया। डीएम व एसपी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के साथ उनका मनोबल बढ़ाया। सफल प्रतियोगिता के लिए समूचे आयोजन मंडल की सराहना करते हुए कहा कि जिलों में ऐसे आयोजन से प्रतिभाओं को प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन


तीन दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को पहला सेमीफाइनल मैच गोरखपुर व बस्ती के बीच हुआ। इसमें ओलंपिक संघ जिला सचिव डॉ. हनुमान सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ कराया। लगभग एक तरफा मुकाबले में बस्ती ने गोरखपुर ने 19-10 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा मुकाबला अयोध्या व नैनी के बीच हुआ। काटे के इस मुकाबले में नैनी ने अयोध्या को 27-25 के अंतर से हराया।

दूसरे सेमीफाइनल में बैंक ऑफिसर प्रशांत पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ कराया। इसके बाद फाइनल मुकाबले में इसके बाद बस्ती व नैनी की टीम आमने-सामने थीं। संघर्षपूर्ण मुकाबले में उम्मीदों के अनुरूप बस्ती ने प्रतियोगिता को अपने नाम करने की सफलता प्राप्त कर ली। बस्ती ने नैनी को 23-19 से हराया। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को इसके बाद समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डीएम सुरेश कुमार ने कहा कि अंबेडकरनगर जिले में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता होना न सिर्फ गौरवपूर्ण है वरन इससे युवतियों को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि खेलों में युवतियों के लिए अपार संभावनाएं हैं। उन्हें अपनी रुचि के अनुसार खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।

जिला खेल अधिकारी नीरज मिश्र व ओलंपिक संघ सचिव डॉ. हनुमान सिंह ने इससे पहले डीएम व एसपी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। जिला खेल अधिकारी व सचिव ने तीन दिनी आयोजन में हुए खेलों व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। शिक्षक तारकेश्वर मिश्र के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में तैराकी संघ संरक्षक रामशकल यादव, जिला कमांडेंट होमगार्ड महेंद्र यादव, जिला सूचना अधिकारी जेपी सिंह, हैंडबॉल संघ पभरदेश संयुक्त सचिव परमेंद्र सिंह, निर्णायक मोहम्मद नासिर, सुधीर सिंह, बैजनाथ, लेखराज, विमलेश व हरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें