फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को मिला आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलिस लाइंस परिसर में शुक्रवार को पुलिसकर्मियों ने पर्व व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर परेड का आयोजन किया, जिसकी सलामी एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने ली। पुलिस कर्मियों को असलहों के साथ रिहर्सल कराया गया। उनसे असलहे खुलवाए और बंद कराए गए। दौड़ कराने के साथ ही आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन


जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए शुक्रवार को एक बार फिर से सीओ, थाना प्रभारियों तथा अन्य पुलिसकर्मियों को जरूरी रिहर्सल पुलिस लाइन में कराया गया। यहां बाकायदा परेड हुई, जिसकी सलामी एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने ली। बाद में एसपी ने सीओ पुलिस लाइन अमर बहादुर की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों की दौड़ कराई। पुलिस कर्मियों को किसी आपात स्थिति से तत्काल निपटने का प्रशिक्षण भी इस दौरान फिर से दिया गया।

इसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं। बाद में पुलिस कर्मियों से कई तरह के असलहे खुलवाए व बंद कराए गए। एसपी ने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा। कोई भी प्रतिकूल सूचना मिली, तो तत्काल मौके पर पहुंचते हुए अपनी जिम्मेदारी का सौ प्रतिशत निर्वह्न करना होगा। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें