फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को कुचला, ट्रामा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अहिरौली थाना अंतर्गत यादवनगर तिराहा के निकट तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं हुआ, तो चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं ने तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोशाईगंज थाना अंतर्गत गोशाईगंज निवासी सुनील यादव (35) पुत्र राधेश्याम बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। अहिरौली थाना अंतर्गत यादवनगर तिराहा के निकट पहुंचा था कि उसी समय उधर से गुजर रहे पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। वह बेहोश हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।

इस पर प्रारंभिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर करना पड़ा। जलालपुर थाना अंतर्गत मलिकपुर गांव निवासी अनिरुद्ध (20) पुत्र श्यामसुंदर मंगलवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत दोस्तपुर निवासी रामबुझावन (60) पुत्र रामसूरत बुधवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहा था।
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराना पड़ा। महरुआ थाना अंतर्गत महरुआ निवासी सुशांत (28) पुत्र दीपचंद्र मंगलवार देर शाम बाइक से भीटी से घर जाते समय गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां रामबुझावन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें