फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से लगी आग में खाक हो गई तीन पशुशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के पमोली गांव में आग लगने से तीन ग्रामीणों की पशुशाला जल गईं। हादसे के समय मवेशी अंदर नहीं थे। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तीनों पशुपालकों में करीब 80 हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार भीटी थाना क्षेत्र के पमोली गांव में मंगलवार दोपहर रामसुरेश की पशुशाला से आग की लपटें उठने लगीं। इसकी जानकारी होते ही परिवारीजनों में चीख पुकार मच गई। इस बीच कई ग्रामीण मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास किया। आग की लपटें तेज होने के चलते ग्रामीण आग पर काबू पाने में सफल नहीं हुए और सूचना भीटी अग्निशमन कर्मियों को दी।


कुछ ही देर में टीम गांव पहुंची, और ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरु किया। इस बीच आग रामसुरेश के साथ पास स्थित रामसकल व राजेन्द्र की पशुशाला तक पहुंच गई। कुछ ही देर में तीनों पशुशालाएं जल गईं। उसमें रखा अनाज व पशुओं का चारा नष्ट हो गया। इस हादसे में करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने प्रशासन से मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें