अंबेडकरनगर। बीते 24 घंटे में अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए मार्ग हादसों में 6 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
आलापुर थाना अंतर्गत भिउरा गांव निवासी शिवम (12) पुत्र मंजीत रविवार देर शाम साइकिल से बाजार से घर जाते समय गांव के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी थाना अंतर्गत धनुआपारा गांव निवासी राजू (35) पुत्र रामसूरत रविवार देर शाम बाइक से आलापुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी अमरजीत (28) पुत्र संतराम सोमवार सुबह बाइक से जलालपुर जाते समय नगर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी थाना अंतर्गत टन्नामन्ना गांव निवासी कृपाराम (22) पुत्र बाबूलाल रविवार देर शाम बाइक से सम्मनपुर से घर जाते समय गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अहिरौली थाना अंतर्गत रानीपुर गांव निवासी नरेंद्र (26) पुत्र हनुमान सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत निबियहवा पोखरा निवासी भीमप्रसाद (45) पुत्र श्रीदत्त सोमवार सुबह बाइक से शहजादपुर जाते समय फौव्वारा तिराहा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां भीम प्रसाद की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।