फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ब लगाने के दौरान करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। थाना अंतर्गत नसीरपुर बरैया गांव में शनिवार देर शाम घर के बाहर बल्ब लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घरवालों ने पुुलिस को जानकारी दिए बगैर शव का दाहसंस्कार कर दिया। पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन


परिवारीजनों के अनुसार गांव निवासी अखिलेश धुरिया (28) पुत्र मिठाईलाल शनिवार देर शाम घर के बाहर बल्ब लगाने के लिए तार जोड़ रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच तार कटा होने के चलते वह उसकी चपेट में आ गया। गुहार पर जब तक घर वाले मौके पर पहुंचकर उसे तार से अलग करते, तब तक वह बुरी तरह झुलसकर बेहोश हो चुका था। घरवाले उसे लेकर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घरवालों ने बगैर पुलिस को जानकारी दिए, शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

घरवालों ने बताया कि अखिलेश नसीरपुर बाजार में चाट की दुकान लगाता था। प्रतिदिन की तरह दुकान लगाकर देर शाम घर पहुंचा था। इसके बाद घटना घट गई। एसओ अश्विनी विश्वकर्मा ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। उधर जानकारी होने पर वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय ने गांव पहुंचकर परिवारीजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही आर्थिक मदद भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें