फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 परीक्षार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में शुक्रवार को प्रथम पाली में 11 छात्रों ने परीक्षा से किनारा किया। व्यवसायिक विषय के 12 विषयों की परीक्षा में 497 छात्रों को बैठना था। इसके सापेक्ष 486 छात्रों ने परीक्षा दी। उधर अब जबकि परीक्षा समाप्त होने के निकट है, एक भी नकलची सचल दल के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 7 फरवरी से जिले के 115 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रारंभ हुई थी। नकल रोकने के लिए शासन के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने व्यापक कदम उठाए।

न सिर्फ छह सचल दल का गठन किया गया बल्कि पांच जोनल व 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए। परीक्षा केंद्र के सभी कक्षों में पहली बार दो सीसीटीवी कैमरे व एक वॉयस रिकार्डर भी लगाया गया।
विज्ञापन


परीक्षा को नकलविहीन निपटाने के लिए बरती जाने वाली सख्ती का ही नतीजा रहा कि अब तक एक भी नकलची सचल दल के हत्थे नहीं चढ़ा। इसके अलावा सख्ती के चलते पहले दिन से ही परीक्षा छोड़ने का जो दौर शुरू हुआ, वह अब तक जारी रहा।

शुक्रवार को भी परीक्षा छोड़ने वाले छात्रों का सिलसिला जारी रहा। मुख्य संकलन केंद्र प्रभारी सुरेशलाल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम पाली में इंटरमीडिएट की व्यवसायिक वर्ग के 12 विषयों की परीक्षा में कुल 497 छात्रों को शामिल होना था।

486 छात्रों ने परीक्षा दी। 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट समाज शास्त्र विषय की परीक्षा में 11 हजार 24 छात्रों को शामिल होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें