फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका टांडा बोर्ड की बैठक में सभासदों ने किया जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की बैठक में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। इससे सभी प्रस्ताव स्थगित करने पड़े। सदस्य विधान परिषद हीरालाल यादव भी पदेन सदस्य के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन


सभासदों के हंगामे को देखते हुए वे प्रथम पाली की बैठक के बाद चले गये। दूसरी पारी की बैठक में जमकर हंगामा व नारेबाजी के साथ खूब तू-तू, मैं-मैं हुआ। मामला ज्यादा गंभीर हुआ तो मौके पर कोतवाली पुलिस बुलानी पड़ी। हालांकि पुलिस सभाकक्ष में अंदर नहीं गई।

शुक्रवार को पालिका बोर्ड की बैठक के पूर्व पालिका के 16 सभासदों ने पालिका परिषद के निर्माण, जलकल, नजूल आदि की कमेटी गठित करके प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में शामिल करने को दिया था लेकिन बोर्ड की बैठक में शामिल न करने व बोर्ड की कार्यवाही में चर्चा न कराने को लेकर जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन


बोर्ड की बैठक शुक्रवार को साढ़े 11 बजे बुलाई गई। बोर्ड की बैठक शुरू होते ही सभासद अपने प्रस्ताव को शामिल व पास करने की मांग करने लगे। बोर्ड की बैठक साप्ताहिक नमाज के लिये साढ़े 12 बजे से एक घंटे के लिये स्थगित कर दी गयी। फिर डेढ़ बजे बैठक शुरू हुई।

इसमें काफी हंगामा व आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे। बोर्ड के 16 सभासद गठित लोकतांत्रिक सभासद दल को मान्यता देने व उनके द्वारा दिये गये प्रस्ताव को स्वीकृत करने की मांग पर अड़े रहे। अध्यक्ष के इंकार पर जमकर हंगामा हुआ। बोर्ड में पालिकाध्यक्ष समर्थित सभासद और लोकतांत्रिक सभासद दल के सभासदों के खूब तू-तू, मैं-मैं हुआ।

इसके बाद बोर्ड में लाये गये सभी प्रस्ताव अगली बैठक तक के लिए स्थगित कर दिए गए। लोकतांत्रिक सभासद दल के प्रस्ताव को भी अगली बैठक में विचार के लिये कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज करना पड़ा।

इस मामले में अधिशासी अधिकारी आशीष ओझा ने बताया कि लोकतांत्रिक सभासद दल द्वारा दिया गया प्रस्ताव नीतिगत विषय है। इसे अगली बैठक में विचारार्थ रखा जायेगा। इसी के साथ शुक्रवार को सभी प्रस्ताव अगली बैठक तक स्थगित कर दिये गये हैं।

बोर्ड बैठक में कोई प्रस्ताव पारित नहीं हो सका है। बैठक में बढ़ता हंगामा देख कोतवाली टांडा से पुलिस भी बुनानी पड़ गई। फिलहाल पुलिस सभाकक्ष के अंदर न जाकर बाहर ही खड़ी रही।

लोकतांत्रिक सभासद दल के अध्यक्ष जमाल कामिल ने बताया कि बोर्ड में मनमानी नहीं चलने दी जायेगी। कानून के अनुसार ही बोर्ड संचालित होगा। उधर पालिकाध्यक्ष रेहाना अंसारी का कहना है कि कुछ लोग इसे अपने व्यक्तिगत हितों के लिए राजनीतिक तूल दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें