फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशस्त्र बदमाशों ने दिनदहाड़े किसान से लूटे 80 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मालीपुर थाना अंतर्गत कजरी नंदापुर गांव के निकट गुरुवार दोपहर दुस्साहसिक ढंग से बाइक पर सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने एक किसान से असलहे के बल पर 80 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। दिनदहाड़े हुए लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़ित की सूचना के बाद मालीपुर व अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने जिला मुख्यालय के शहजादपुर स्थित एचडीएफसी बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला। पीड़ित ने केस दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना अन्तर्गत घुरहूपुर गांव निवासी किसान विजय बहादुर सिंह पुत्र रणविजय सिंह गुरुवार पूर्वाह्न जिला मुख्यालय के शहजादपुर स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा पहुंचा। यहां उसने 80 हजार रुपये निकाले। कुछ काम निपटाने के बाद वह दोपहर बाद घर लौटने लगा। बताया जाता है कि जब वह मालीपुर थाना अन्तर्गत कजरीनंदापुर गांव के निकट पहुंचा, तो इसी बीच तालाब के निकट सुनसान स्थान पर ओवरटेक करते हुए एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, दो बदमाश उतरकर उसके पास पहुंच गए। एक ने उस पर असलहा तान दिया, जबकि दूसरे ने उसकी जेब में रखा 80 हजार रुपये छीन लिया।

इसके बाद पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। दिनदहाड़े दुस्साहसिक ढंग से हुई लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर डायल 100 पुलिसकर्मियों के साथ ही मालीपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। उधर एसओ मालीपुर रामनिवास ने बताया कि अकबरपुर कोतवाली पुलिस के साथ शहजादपुर स्थित एचडीएफसी बैंक के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की पहचान का प्रयास किया गया। कुछ सूत्र हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें