फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट की बोरी उतारते ट्रक से गिरकर पल्लेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। थाना अंतर्गत नसीरपुर गांव स्थित एक बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान पर पल्लेदारी का कार्य करने वाले एक ग्रामीण की सीमेंट की बोरी उतारने के दौरान ट्रक से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना अंतर्गत मथानी गांव निवासी मंशाराम मौर्य (50) पुत्र अर्जुन इसी थाना अंतर्गत नसीरपुर बाजार स्थित आशीष सिंह की बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान पर पल्लेदारी का कार्य करता है। प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी वह दुकान पर पहुंचा। दोपहर करीब वह ट्रक पर लदी सीमेंट की बोरी उतारकर दुकान के अंदर पहुंचा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीमेंट बोरी उतारने के दौरान वह ट्रक से नीचे गिर पड़ा। उसके सिर व पीठ में चोटें आईं, जिससे वह बेहोश हो गया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद अन्य लोग आननफानन में उसे लेकर महरुआ बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिवारीजन उसे लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


परिवारीजन शव के दाहसंस्कार की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच जानकारी होने पर महरुआ पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अश्विनी विश्वकर्मा ने बताया कि पल्लेदार की ट्रक से गिरकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कोई तहरीर नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें