फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना के पराक्रम पर जगह जगह मना जश्न, निकली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलवामा हमले का मुंहतोड जवाब देने के लिए भारतीय सेना की कार्रवाई को लेकर बुधवार को भी जिले में जगह जगह खुशियां मनीं। पाकिस्तान के एक लडाकू विमान के गिराने की खबर आने के बाद लोगों का उत्साह और भी बढ़ गया। कहीं पटाखा दागकर मिठाई बांटी गई, तो कहीं रैली निकालकर खुशी प्रकट की गई। लोगों का कहना था कि भारतीय सेना ने दिखा दिया कि देश अब आतंक के खिलाफ मुंहतोड़ जवाब देगा। पूर्व सैनिकों ने कहा कि ऐसे ही कड़े निर्णय लेने पर आतंकवाद का खात्मा किया जा सकता है।
विज्ञापन


विद्युतनगर प्रतिनिधि के अनुसार भारत की जवाबी कार्रवाई से गदगद आमलोगों के साथ मिलकर बजरंग दल ने बुधवार को टांडा नगर में जगह जगह विजय जुलूस निकाला। पटाखे भी दागे गए।जिला संयोजक आलोक चौरसिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा निकाली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दिया कि उनके साहसिक फैसले के कारण देश का प्रत्येक नागरिक गौरवान्वित हुआ है। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे ही आगे भी मुंहतोड़ जवाब देना होगा। कार्यकर्ताओं ने आमलोगों के साथ मिलकर मिष्ठान वितरण किया।

टांडा विधायक संजू देवी के प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त ने कार्यकर्ताओं व आमलोगों का मनोबल बढ़ाया और उनके साथ कदमताल भी किया। श्यामबाबू ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्कूली बसों में छात्र-छात्राओं को खुशी में मिठाई बांटी। दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों, ग्राहकों, रिक्शा व ठेला चालकों, मजदूरों तथा आम यात्रियों को भी मिठान वितरण का दौर चला। भाजपा नेता श्यामबाबू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दिखा दिया है कि वे जो कहते हैं, वह कर के दिखाते हैं। पूरी दुनिया आज भारत के इस फैसले से पूरी तरह सहमत है। कारण यह कि भारत में आतंकवाद के विरुद्ध प्रभावी कदम उठाया है।
विज्ञापन


हजपुरा प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों के विरुद्घ की गई सैन्य कार्रवाई का जश्न बुधवार को हजपुरा बाजार में मना। प्रसिद्घ शिक्षाविद हृदयमणि मणि मिश्र, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा व अतुल शर्मा ने आदि ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। कहा कि सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति व भारतीय वायु सैनिकों ने अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है। इससे समूचे देश का सिर गर्व से उठ गया है। बाद में सभी ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें महामंत्री सुभाष अग्रहरि, पंकज वर्मा, रिंकू राजभर, विनोद सोनी, डॉ मोहनलाल, अतुल शर्मा, अखिलेश पांडेय, राकेश कुमार, राजेंद्र प्रजापति, मंशाराम यादव, रितेश अग्रहरि व सत्यम श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार पाकिस्तान के आतंकी कैंपों पर भारतीय वायु सेना द्वारा की गई बमबारी को लेकर खुशी का इजहार हुआ। भारतीय मजदूर संघ ने आलापुर विधान सभा के बिभिन्न बाजारों में जूलूस निकाल कर पाकिस्तान मुर्दाबाद भारतीय वायु सेना जिन्दाबाद के नारे लगाये। जुलूस का नेतृत्व कर रहे संयुक्त मजदूर संघ के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गिरिजेश मिश्र ने जहांगीरगंज में नुक्कड़ सभा कर देश के सैनिकों के गौरव का गुणगान किया। कहा कि वायु सैनिकों ने आतंकवाद की कमरतोड़ कार्रवाई की है। इससे आतंकियों व उनके सरपरस्तों में हाहाकार है। इस मौके स तीश सिंह, सुरेश, राजमणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें