फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 लाख की लागत से दूर होगा अकबरपुर में जलभराव संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
35 हजार आबादी की दूर होगी जलनिकासी समस्या
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर लगभग साढ़े 63 लाख रुपये की लागत से अलग-अलग क्षेत्रों में नाले का निर्माण होगा। 14वें वित्त आयोग के तहत निर्मित होने वाले नाले के निर्माण से अकबरपुर नगर के आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में जलभराव की समस्या दूर होगी। इससे लगभग 35 हजार की आबादी को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। एक सप्ताह के अंदर ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिए जाने की तैयारी है।

जिला मुख्यालय पर जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नाला निर्माण की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। जलभराव की सबसे अधिक समस्या पटेलनगर, अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र, फैजाबाद रोड, सब्जी मंडी व जौहरडीह क्षेत्र में उत्पन्न होती है। यह समस्या बरसात के दिनों में और भी बढ़ जाती है। लगातार नाला निर्माण की उठ रही मांग को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन ने नगर के अलग अलग क्षेत्रों में 14वें वित्त आयोग के तहत 63 लाख 63 हजार रुपये की लागत से नाला निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसे मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन


अकबरपुर नगर पालिका परिषद के सहायक अभियंता घनश्याम मौर्य ने बताया कि जलनिकासी योजना के तहत 14वें वित्त आयोग से 9 लाख 34 हजार रुपये की लागत से मिर्जापुर वार्ड में जमुना प्रसाद के घर से सुहेलदेवनगर चौराहा तक, 19 लाख 48 हजार रुपये की लागत से मोहसिनपुर वार्ड में तक्षशिला स्कूल से गदायां स्थित कब्रिस्तान तक, 18 लाख 63 हजार रुपये की लागत अयोध्या रोड पर फायर स्टेशन से सीओ आवास होते हुए सरदार पेट्रोलपंप तक, 5 लाख 6 हजार रुपये की लागत से पहितीपुर रोड पर मिर्जापुर मोड़ से गीता क्लीनिक तक व 11 लाख 14 हजार रुपये की लागत से मोहसिनपुर वार्ड में जौहरडीह से तक्षशिला स्कूल तक नाले का निर्माण होगा। बताया कि नालों के निर्माण के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। नालों के निर्माण से संबंधित क्षेत्र की लगभग 45 हजार की आबादी को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

नाला निर्माण से जलभराव की समस्या से मिलकगी राहत
मीरानपुर मोहल्ला निवासी दीप गुप्ता व अजय सिंह ने कहा कि फैजाबाद रोड पर नाला निर्माण की सख्त जरूरत थी। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के चलते बरसात होने पर शीतला आश्रम से बनगांव रोड तक जलभराव हो जाता था। नाला निर्माण होन से जलभराव की समस्या दूर होगी। जौहरडीह निवासी रामलखन वर्मा व अजय मिश्र ने कहा कि बरसात के दिनों में जलभराव होने से आवागमन में व्यापक मुश्किलें लोगों को उठानी पड़ती थी। नाला निर्माण होने से यह समस्या काफी हद तक दूर होगी।
विज्ञापन


शीघ्र शुरू होगा काम
14वें वित्त के तहत 63 लाख 63 हजार की लागत से नालों का निर्माण होना है। टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इससे नगर में जलभराव की समस्या काफी हद तक दूर होगी। -सरिता गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अकबरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें