फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के बलिदान का बदला लेने के लिए समूचे जिले से उठी आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने व सरकार से पाक को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए मंगलवार को भी नागरिकों का हुजूम जगह-जगह सड़कों पर उतरा। इस दौरान कहीं कैंडल मार्च निकाला गया, तो कहीं शोकसभा का आयोजन कर शहीदों का श्रद्धांजलि दी गई। कई स्थानों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री व आतंकवाद का पुतला फूंककर युवाओं ने विरोध दर्ज कराया। साथ ही सरकार से जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने की भी मांग की। कहा कि घाटी में आतंकवाद का खात्मा करने के लिए यह निर्णय जरूरी है।
विज्ञापन



अकबरपुर ब्लॉक परिसर स्थित शहीद पट के समक्ष रजी आलम पठान के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन हुआ। इसमें हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कहा कि कायर पाकिस्तान हमेशा धोखे से जवानों पर वार करता है। सरकार को उसे अब कुचलने की जरूरत है। वक्ताओं ने कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग की।


कहा कि जब तक यह काला कानून वहां रहेगा, तब तक आतंकी गतिविधियां थमने वाली नहीं हैं। इस मौके पर एबाद आलम पठान, मोहम्मद अशफाक, मोहम्मद साजिद, आदिल, मुन्नू, सफीक, जमशेद, हाजी मुनीर खां, अनीस, गौरव, टिंकू व मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



उधर, सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज मुबारकपुर बरियावन में छात्रों ने प्रदर्शन कर पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंका। कहा कि अब निंदा करने का वक्त नहीं है। सरकार को ऐसे कायराना हमलों को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई करना चाहिए। समूचे देशवासियों में देश के वीर सपूतों की इस शहादत से आक्रोश है। इस मौके पर प्रबंधक अनिल वर्मा, प्रधानाचार्य राम उजागिर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।


वहीं, भाजपा के जिलामंत्री संगम पांडेय के नेतृत्व में तिवारीपुर मिझौड़ा तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने पुलवामा घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंका और मुर्दाबाद का नारा लगाया। कहा कि सरकार को सख्त एक्शन का निर्णय लेने की जरूरत है। ज


म्मू की घाटी में पल रहे आतंकवादियों के खात्मे के लिए सरकार को और कड़ा प्रहार करना होगा। इस मौके पर सत्यप्रकाश मिश्र क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकित तिवारी, अनूप तिवारी, उपदेश तिवारी, सचिन तिवारी, शशिकांत मिश्र व प्रशांत अवधवासी आदि मौजूद रहे। उधर, भीटी के मदारभारी गांव में जुलूस निकालकर क्षेत्र के युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कैंडल मार्च किया। भीटी ब्लॉक और थाना चौराहे पर पहुंच कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका।


आलापुर तहसील क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर पिपरा में देर शाम भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल, ग्राम प्रधान राजेंद्र यादव, भाजपा नेता अभिषेक निषाद, नीरज सोनी, गुलाब सिंह, आदित्य पांडे, आकाश मौर्य व विक्रम सिंह ने शाहपुर बनगवां साधन सहकारी समिति तक कैंडल मार्च निकला। पिपरा चौराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंक कर पाकिस्तान के विरुद्ध नारेबाजी की गई। रामनगर बाजार में भाजपा नेता विनय पांडेय के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।


जय बजरंग पब्लिक स्कूल रामनगर में छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, जयशंकर, किरण मिश्र, माडरमऊ में जाशू सिंह, मोहम्द हाशिम, आदर्श, रजनीकांत यादव, उत्कर्ष श्रीवास्तव, मोहम्मद खालिद व शिवांशु सिंह ने सरकार से मुंह तोड़ जवाब देने का आह्वान किया।


महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार बीजेपी नेता रामशकर सिंह, पवन सिंह, रणविजय सिंह व नीरज सिंह के नेतृत्व में, आदमपुर तिन्दौली में चंद्रावती, विमला देवी, गोल्डी, राजदेव सिंह व जय बहादुर सिंह के नेतृत्व में कैंडल जलाकर शहीदों को देर शाम दी गई। जहांगीरगंज में ओमप्रकाश मोदनवाल, विजय प्रकाश पांडेय, प्रह्लाद मौर्य, छोटेलाल, उपेंद्र कुमार आजाद, दिलीप गुप्त आदि ने देर शाम दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें