फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बात कार्यक्रम की सफलता में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें 24 फरवरी को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से योगदान का आह्वान हुआ।
विज्ञापन



सांसद हरिओम पांडेय ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। कहा कि सभी जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष आकाशवाणी पर प्रसरित रेडियो पर मन की बात अवश्य सुनें। सभी मतदाता, नागरिक व बूथ समिति सदस्यों को प्रधानमंत्री की विचारधारा को अवश्य सुनना चाहिए।


जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने कहा कि सभी को मिलकर प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। जिला महामंत्री अवधेश द्विवेदी ने कहा कि सभी मंडल प्रभारी व मंडल अध्यक्ष सेक्टरों की बैठक कर 23 फरवरी तक तैयारियां पूरी कर लें। सभी बूथों पर 24 फरवरी को रेडियो आदि के माध्यम से आम जनमानस को प्रधानमंत्री के मन की बात सुनाई जाए।
विज्ञापन



बताया कि यदि कोई अपना सुझाव प्रधानमंत्री तक भेजना चाहता है, तो वह 1912 नंबर पर भेज सकता है। जिला मीडिया प्रभारी सुधांशू तिवारी ने बताया कि बैठक के बाद सांसद समेत अन्य पदाधिकारियों ने जागरूकता वाहन को रवाना किया। इस मौके पर जिला प्रभारी आरबी सिंह, जिला संयोजक सुदीप मिश्र, अलका मिश्रा, रामशंकर सिंह, रामप्रकाश यादव, मनोज मिश्र, मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें