फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर सहयोगियों के साथ सैनिकों के लिए किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय के एक सामाजिक कार्यकर्ता व युवा व्यवसायी ने अपना जन्मदिन सैनिकों के नाम कर दिया। पुलवामा कांड में घायल सैनिकों के लिए खून की जरूरत पूरी करने के लिए उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ जिला अस्पताल में रक्तदान किया। कुल सात लोगों ने रक्तदान करते हुए कहा कि सैनिकों व उनके परिवारीजनों के लिए किसी भी प्रकार की जरूरत को पूरा करने के लिए वे सब सदैव सहर्ष तैयार रहेंगे।
विज्ञापन



अकबरपुर नगर के शहजादपुर निवासी अर्थ ट्रेडिंग कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर व सामाजिक कार्यकर्ता सुधाकर गुप्त मंगलवार को अपने साथियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने ब्लड बैंक में रक्तदान की इच्छा प्रकट की। अस्पताल के अधिकारियों से कहा कि पुलवामा की घटना में जो भी सैनिक घायल हुए हैं, उन्हें खून की कोई कमी न हो, इसलिए वे सब रक्तदान करना चाहते हैं।


सुधाकर ने अधिकारियों को बताया कि आज उनका जन्मदिन है। अपना जन्मदिन सैनिकों व शहीदों के नाम करने के लिए ही यह निर्णय लिया गया है। इस पर अस्पताल प्रशासन ने रक्तदान का प्रबंध कराया। सुधाकर के साथ ही उनके सहयोगी सलीम, बेलाल, राकेश, शाह आलम व जफर ने रक्तदान किया। चिकित्सक डॉ. सोनू गुप्त, आशुतोष द्विवेदी, अहमद मेंहदी आदि ने कहा कि ऐसे ही फौलादी निर्णय से भारत की पहचान पूरी दुनिया में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें