फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के सम्मान में सड़क पर उतरे बच्चे, किया कैंडिल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने कैंडल मार्च निकाल शहादत को किया याद
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने व आतंकवाद का विरोध प्रकट करने के लिए शनिवार को स्कूली बच्चे सड़कों पर उतर पड़े। जगह-जगह कैंडल मार्च, शोकसभा आदि का आयोजन कर कई संगठनों ने सैनिकों की शहादत को याद किया। कहा कि वीर सपूतों के इस बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। युवाओं, छात्रों व आम लोगों ने सरकार से आतंकवादियों को सबक सिखाने का आह्वान किया। कहा कि अब उन्हें कुचलने का वक्त आ गया है। इस घटना से समूचे देश में शोक व गुस्से का माहौल है। सरकार को देश के आवाम की भावनाओं का पूरा सम्मान करना होगा।

विकास भवन में सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन हुआ। इसमें कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, पीडी प्रदीप पाण्डेय, जिला युवा कल्याण अधिकारी जेपी सिंह, डीपीआरओ रामआशीष चौधरी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी जगन्नाथ पांडेय आदि मौजूद रहे। अंबेडकरनगर उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अशोक कुमार अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन हुआ। इसमें शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


इस मौके पर आनंदबहल, अनिल अग्रहरि, बाबा रामबचन आदि मौजूद रहे। तमसा मार्ग स्थित डोएन इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधक शिवकुमार तिवारी व निदेशक अभिनव त्रिपाठी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाला। विद्यालय से निकलकर छात्र-छात्राओं ने पुराने तहसील तिराहे तक मार्च किया। इसके बाद पाकिस्तान व आतंकवाद के विरोध में नारेबाजी भी की। इस मौके पर प्रधानाचार्या प्रीती श्रीवास्तव, संदीप तिवारी आदि मौजूद रहे। भारत स्वाभिमान न्यास के जिला संरक्षक ज्योतिप्रकाश के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन हुआ। आर्य समाज मंदिर फौव्वारा में आयोजित शोकसभा में सिद्घार्थ, राजऋषि, रामजनम, सौरभ कुमार, नीलम पांडेय व शूलपाणि आदि मौजूद रहे।

अकबरपुर नगर के पटेलनगर तिराहे पर देरशाम छात्र नेता रवि सिंह के नेतृत्व में दीपक कुमार, चिंताराम, आनंद मोहन सिंह, उपेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र सिंह, अंकुर तिवारी आदि ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्घांजलि दी। कहा कि दुख की इस घड़ी में सभी दलों के नेताओं को बयानबाजी छोड़कर देश की सैनिकों व सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए। शहीदों की मदद के लिए सहायता राशि एकत्रित करने का आह्वान किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व अयोध्या प्रभारी शिवनायक वर्मा के नेतृत्व में इल्तिफातगंज कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि सरकार व सेना उचित समय पर ऐसे कायरों को सबक सिखाएगी। इस मौके पर सुभाष वर्मा, रानेश पाडेय, कृष्ण कुमार, गंगाप्रसाद, पंकज कुमार व केशवराम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आलापुर प्रतिनिधि के मुताबिक थाना परिसर में एसडीएम भरतलाल सरोज, सीओ आरपी राय व प्रभारी एसओ कन्हैया यादव के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखा। उपनिबंधक कार्यालय में उपनिबंधक अभिषेक सिंह की अध्यक्षता व कंतराज यादव के संचालन में आयोजित शोकसभा में विनोद कुमार, राजेंद्र प्रसाद, बिन्ध्याचल दुबे, सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे। सपा नेता प्रदुम्न यादव बब्लू के नेतृत्व में सपा नेता राजन कन्नौजिया, अंशुल यादव व हेमंत आदि ने कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें