कैंडल मार्च निकाल पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अंबेडकरनगर। पुलवामा कांड को लेकर जिला मुख्यालय समेत अन्य क्षेत्रों में जगह जगह कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कहा गया कि दुख की इस धड़ी हम सभी शहीदों के परिवार के साथ हैं। इसका जो भी दोषी हो, उसके विरुद्ध सख्ती से निपटना होगा।
अकबरपुर नगर में भारतीय ब्राम्हण महासभा ने पुराने तहसील तिराहे के आसपास के क्षेत्रों में कैंडल मार्च निकाला। अध्यक्ष दिनेश पांडेय व महिला प्रदेश अध्यक्ष शैल तिवारी ने कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विपुल दुबे, ज्ञानेंद्र पांडेय, अखिलेश दुबे, आलोक मिश्र, रामानंद पांडेय व सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। सपा छात्रसभा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकला। इसमें मनोज यादव, आलोक, अरविंद, रोहित, नसीम व सुनील मौजूद रहे। टांडा नगर के चौक घंटाघर पर एकत्र हुए लोगों ने शहीदों को याद किया।
मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सामाजिक संस्था पंख के अध्यक्ष अंशू बग्गा ने बताया कि अलग अलग वर्ग के लोगों ने एकत्र होकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार रामनगर बाजार में निकले कैंडल मार्च में प्रफुल्ल शुक्ला, अमित जायसवाल, शिवपूजन शुक्ल, वीरेंद्र कुमार व अंकुर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। हजपुरा प्रतिनिधि के अनुसार प्रहलाद वर्मा, अतुल शर्मा, सत्यम श्रीवास्तव, पंकज प्रजापति, शुभम यादव व रामसरन आदि ने कैंडल मार्च निकाला।